सीतापुर, जून 25 -- सीतापुर, संवाददाता। परसेण्डी विकासखंड के ग्राम खजुरिया आवासी में बन रहे मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस मौके पर कार्यदायी संस्था के इंजीनियर और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। बीएसए ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय की बाउंड्रीवाल का प्लास्टर सहित अन्य काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही मुख्य भवन के भूतल का स्ट्रक्चर काम भी समाप्त हो गया है और अब पहले तल के कॉलम व स्लैब की शटरिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। छोटे बच्चों के लिए बनने वाली बाल वाटिका का स्लैब और प्लास्टर कार्य भी पूर्ण पाया गया। सीडीओ ने मौके पर मौजू...