अमरोहा, मार्च 21 -- गजरौला, संवाददाता।शहर के आजाद नगर मोहल्ले में पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा नाले का निर्माण मानक के अनुसार नहीं किए जाने का आरोप लगा है। मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। सभासद समेत कई लोगों ने शिकायत उच्चाधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री स्तर पर की है।गौरतलब है कि शहर के आजाद नगर में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह निर्माण करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं हो रहा है, जिसके चलते पानी की निकासी में कमी आएगी। वहीं वार्ड सभासद विनीता अग्रवाल ने भी ठेकेदार पर नाला निर्माण में धांधलेबाजी करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उनका आरोप है कि नाला कहीं पर जमीन से एक फिट ऊंचा...