संभल, मार्च 12 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र के हरीपुर मिलक गांव में बुधवार को सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। पीडब्ल्यूडी द्वारा पक्की सड़क बनाई जा रही है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानक और गुणवत्ता का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनाने में आवश्यक सामग्री और लागत का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। जिससे सड़क जल्दी खराब हो सकती है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण सड़क निर्माण स्थल पर इकट्ठा हुए और सड़क को सही तरीके से बनाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीण स्पष्ट रूप से मानक के अनुसार सड़क बनाने की मांग करते नजर आ रहे हैं। लोगों ने कहा कि अगर प्रशासन समय रहते इस मुद्दे का समाधान नहीं करता है। तो सड़क...