अलीगढ़, मई 10 -- मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने बिना मानकों के संचालित एंबुलेंस, स्कूली वाहनों, निजी वाहनों, टैक्सी वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने जिले भर में इन वाहनों की जांच तेज कर दी है। जिले में संचालित एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों की नियमित जांच मोटरयान अधिनियम एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कराई जा रही है। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज समेत प्रमुख निजी अस्पतालों के आसपास विशेष अभियान चलाकर एंबुलेंस वाहनों की सघन जांच की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवेश कुमार ने बताया कि वाहन-4.0 पोर्टल के अनुसार जिले में कुल 321 एंबुलेंस पंजीकृत हैं। जांच में 260 एंबुलेंस पूरी तरह मानक अनुरूप पाई गईं, जिनमें फिटनेस प्रमाण पत्र, ऑक्सीजन सिलेंडर, आवश्...