अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। हाल ही में हुई वर्षा से गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित होने के चलते किसानों को राहत देने की दिशा में पहल की गई है। भारतीय खाद्य निगम एवं खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से गुणवत्ता मानकों में आवश्यक छूट प्रदान करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी है। अधिकारियों के अनुसार बारिश के कारण गेहूं में नमी बढ़ने और दानों की चमक व गुणवत्ता प्रभावित होने की स्थिति सामने आई है, जिससे किसान अपनी उपज को निर्धारित मानकों के तहत बेचने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को नुकसान से बचाने और उनकी उपज की खरीद सुनिश्चित करने के लिए मानकों में व्यावहारिक छूट देने का प्रस्ताव भेजा गया है। सभी क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं और किसानों की सुविधा के लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है। बोरों की कोई ...