देवरिया, जून 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन भी कोचिंग सेंटरों को लेकर गंभीर हो गया है, लेकिन मानकों को दर किनार कर शहर में कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इसका खुलासा प्रशासन की जांच में हुआ है। जिसके बाद छह कोचिंग सेंटर को सील करने के साथ ही अन्य को नोटिस जारी किया गया है। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो उन कोचिंग सेंटरों में भी ताला लटक जाएंगे।शहर से लेकर जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। कोचिंग सेंटर गली व बेसमेंट में भी संचालित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- कोचिंग संचालकों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब कोई भी हादसा हुआ तो छात्रों को बचाना आसान नहीं होगा। इसमें से कईयों ने तो अग्निशमन विभाग ने एनओसी तक नहीं ली है। इसके अलावा कोचिंग सेंटर संचालित करने के लि...