बरेली, मई 12 -- शीशगढ़। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने कस्बे के मूसा जिम सेंटर का देर शाम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिम में कई अव्यवस्थाएं और मानकों का उल्लंघन पाया गया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिम संचालक के पास किसी भी विभाग की एनओसी, जिम का पंजीकरण, प्रशिक्षित ट्रेनर और पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। इसके अलावा,चेंजिंग रूम, महिला ट्रेनर और मेडिकल उत्पादों के लिए कोई प्रशिक्षित व्यक्ति भी मौजूद नहीं था।इस जिम में महिलाएं नहीं आती हैं। प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं और युवतियों के लिए चेंजिंग रूम, महिला ट्रेनर की व्यवस्था करने और बिना अनुमति के फोटो-वीडियो न बनाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जिमों की बिगड़ी छवि सुधारने पर मंथन उन्होंने सेंटर के ट्रेनरों का पुलिस सत्यापन कराने, जिम में हेल्पलाइन नंबर 112, 1930, 109...