वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ के व्यावसायिक भवन में अगलगी की घटना के बाद वीडीए प्रशासन ने मंगलवार से कोचिंग संस्थानों में मानकों की जांच शुरू की। इस दौरान भवन निर्माण के मानकों में कमी मिलने पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में आठ कोचिंग संस्थान सील किए गए। इनमें एलेन और आकाश जैसे नामी कोचिंग सेंटर भी हैं। यह भी पढ़ें- सुरक्षा मानकों अनुरूप नहीं मिले 10 कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी सीलकोचिंग संस्थानों की मानक जांच वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने शिवपुर एवं सिकरौल में निरीक्षण किया। उन्हें एलेन कोचिंग सेंटर बिना मानचित्र स्वीकृति एवं निर्धारित भवन मानकों के विपरीत संचालित मिला। इस आधार पर सेंटर सील कर दिया गया। बोरा ने कोचिंग संचालक को प्राधिकरण में दस्तावेज की जांच कराने का निर्देश दिया है। सारनाथ क्षेत्र में भी दो कोचिंग संस्थान ...