मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर,हिप्र। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा की तैयारी को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने बुधवार को अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों व मानकों के अनुरूप समय सीमा के अंदर योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा का उद्देश्य विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का आकलन करना और लोगों को सरकारी योजनाओं से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना है। आयुक्त ने धान खरीद को पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित करने का निर्देश दिया है। यह टीम धान खरीद की जांच कर रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा कि धान खरीद के दौरान छोटे व सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में सोलर लाइट, पशुपालन विभाग,ल...