बरेली, अक्टूबर 7 -- एंबुलेंस का व्यवसाय दिन व दिन बढ़ रहा है। लोग निजी कारों को एंबुलेंस बनाकर चला रहे हैं। अस्पतालों के बाहर खड़ी कर देते हैं। शिकायतें मिली हैं, कुछ लोग एंबुलेंस की आड़ में गलत काम भी करते हैं। इसलिए प्रदेश स्तर पर अभियान चलाकर एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई करने को निर्देश दिये गये हैं। बिना पंजीकरण और मानकों को पूरा किये कोई भी एंबुलेंस नहीं चलने दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है, बरेली ही नहीं मंडल के चारों जिलों में एक हजार से अधिक एंबुलेंस चल रही हैं। जबकि आरटीओ आफिस में पंजीकरण मात्र चारों में जिलों में 706 ही है। जबकि सड़कों पर अकेले बरेली में ही इतनी एंबुलेंस दौड़ रही हैं। जो बड़े मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के बाहर खड़ी देखी जा सकती हैं। यह बरेली ही नहीं प्रदेश के अन्य जिलों का भी यही हाल है। ईको,पुरानी वैन गाड़...