चंदौली, जून 25 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी लखनऊ में बीते सोमवार को एक कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड की घटना में पंद्रह छात्रों की मौत के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एक ओर जहां जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम जांच कर नोटिस देने की तैयारी कर रही है, वहीं बुधवार की शाम को वाराणसी से पहुंची वीडीए की टीम ने पीडीडीयू नगर सहित आसपास के इलाकों में संचालित एक दर्जन कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी को सील कर दिया। वीडीए की इस कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। बिना नक्शा पास और सुरक्षा मानकों के संस्थानों को संचालित किया जा रहा था। पीडीडीयू नगर सहित जिलेभर के बाजारों और कस्बों में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर कोचिंग संस्थान से लेकर लाइब्रेरी संचालित की जा रही है। लखनऊ में हुई घटना के बाद बुधवार को व...