उरई, अप्रैल 10 -- उरई। संवाददाता ग्राम अकबरपुर इटौरा स्थित स्कूल द्वारा मानक विहीन स्कूल वैन के पलटने के मामले में एआरटीओ ने सख्त रुख अपनाया है। स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्व कोतवाली में तहरीर दी गई है। जल्दी ही मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।ग्राम अकबरपुर इटौरा में लापरवाही का एक गम्भीर मामला सामने आया है। नौ अप्रैल को दोपहर स्कूल के बच्चों को ले जा रहा वाहन इटौरा काशीखेडा मार्ग पर लोहरगाँव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। यह वाहन स्कूली वाहन के मानकों को पूरा किये बिना निजी तौर पर संचालित किया जा रहा था जो कि सर्वोच्च न्यायालय और परिवहन विभाग के सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है। एआरटीओ प्रशासन सुरेश कुमार ने बताया कि घटना की गम्भीरता को देखते हुए विद्यालय प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी को आपराधिक कृत्य माना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.