लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर के वार्ड नं. 6 में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि निर्माण में पीली ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जो गुणवत्ता मानकों के बिल्कुल विपरीत है। इससे साफ है कि मानकविहीन सामग्री से निर्माण कराया जा रहा है, जो लंबे समय तक टिकाऊ नहीं रहेगा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उनके क्षेत्र में नाली की समस्या वर्षों से थी, लेकिन जिस तरह से घटिया ईंटें व कमजोर सामग्री लगाई जा रही है, उससे यह नाली कुछ ही महीनों में टूट-फूट जाएगी। लोगों का मानना है कि नगर पालिका द्वारा न तो निर्माण की निगरानी की जा रही है और न ही ठेकेदार पर कोई नियंत्रण है। निर्माण स्थल पर जिम्मेदार अधिकारियों की गैरमौजूदगी सवाल खड़े कर रही है। मोहल्ले वालों ने नगर पालिका से मांग ...