मानकनगर में सिरफिरे ने युवती पर चाकू से हमला किया
लखनऊ, जून 27 -- मानकनगर में आरडीएसओ के पास शुक्रवार रात सिरफिरे युवक ने युवती को सरेराह रोक लिया। फिर चाकू से कई वार कर शादीशुदा युवती को लहूलुहान कर दिया। युवती ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ने उसकी गर्दन को दबा दिया और चाकू लगा दिया। आरोपी ने बचाव में आगे आए एक राहगीर पर भी चाकू से हमला कर दिया। वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने भी एकजुटता दिखाई और आरोपी को चारों ओर से घेर लिया। इस बीच आरोपी का एक साथी मदद को आया। वह राहगीरों के बीच से उसे छुड़ा ले गया। मानक नगर इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान मेंहदीखेड़ा के विकास यादव के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- फोन पर तेज आवाज में बात करने पर विवाद, चाकू से दिनदहाड़े हमला; आरोपी गिरफ्तार उसकी और उसके साथी की तलाश की जा रही है। घायल युवती और एक राहगीर को पुलिस की मदद से लोकबंधु अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.