लखनऊ, मार्च 3 -- लखनऊ, संवाददाता। मानक नगर में मंगलवार को रेलवे में तैनात एक इंजीनियर ने ट्रेन के आगे लेट कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची मानक नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इंजीनियर काफी लंबे समय से बीमारी से परेशान चल रहे थे। जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है। मानक नगर के डीएसओ कालोनी निवासी मनीष कुमार सिंह 35 सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात थे। वह पत्नी निधि और एक बेटे के साथ रहते थे। एसओ मानकनगर अजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह मनीष घर से पैदल किसी काम से जाने की बात कहकर निकले थे। करीब एक किलोमीटर दूर डीएसओ पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर वह ट्रेन के सामने लेट गए। ट्रेन से कटकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल फोन के आधार पर शव की शिना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.