बलिया, जुलाई 29 -- बेल्थरारोड। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी के प्रस्ताव पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के 67 माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक विद्यालय को एक-एक लाख रुपए मूल्य की हिंदी साहित्य एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों की आपूर्ति की जाएगी। सांसद विद्यार्थी ने बताया कि इस योजना के तहत कुल 67 लाख की लागत से पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश में चयनित विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित प्रारूप पर अनापत्ति प्रमाण पत्र एक सप्ताह के भीतर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। सांसद राजभर ने बताया की पुस्तकों की आपूर्ति के लिए वाणी प्रकाशन नई...