लखनऊ, अगस्त 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय व एडेड माध्यमिक विद्यालयों में लागू नागरिक घोषणा पत्र का समय से अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया है। जिससे शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों व कर्मचारियों इत्यादि से जुड़े मामलों का समय से निपटारा किया जा सके। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने निर्देश दिए हैं कि पांच मार्च 2025 को विभाग ने नागरिक घोषणा पत्र को अंगीकृत किया है। विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण से संबंधित समिति के प्रथम व द्वितीय अपीलीय अधिकारी का पूरा विवरण 15 दिन में अपने कार्यालय के मुख्य गेट पर पेंट कराएं। उनकी ओर से इसका प्रारूप भी जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...