सीतापुर, जून 15 -- सीतापुर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के अवसर पर जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि रक्षा मंत्रालय द्वारा माई जीओवी और माई भारत प्लेटफॉर्म के सहयोग से कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें एक जून से 15 जुलाई तक 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में एआई की भूमिका पर निबंध लेखन और भारत-1947 से भारत-2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता शामिल है। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में होंगे विशेष आयोजन इसके साथ ही, 10 जून से 15 जुलाई तक भारतीय संविधान, स्वतंत्रता आंदोलन में महिल...