प्रयागराज, मार्च 31 -- नए सत्र में प्रवेशोत्सव को लेकर बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने मंगलवार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। स्कूलों में बुधवार से प्रवेशोत्सव के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिषद ने निर्देश दिया है कि एक अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया तेज की जाए और अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए। कक्षा नौ और 11 के छात्रों का पंजीकरण परिषद की वेबसाइट पर समयबद्ध ढंग से कराया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति भी नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...