पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओ को रिजल्ट कार्ड वितरित किये गए। वीरांगना अवंतीबाई जिलां पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्प्रिंगडेल कॉलेज माधोटांडा रोड में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। निर्देशिका सरोज जगोता, निदेशक डॉ. हेमन्त जगौता एवं प्रधानाचार्य प्रिया आनंद ने अगली कक्षा में जाने वाले विद्यार्थियों को आशीष दिया। कक्षा 3 व 4 के विद्यार्थियों ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबन्ध समिति सदस्य डा.. रश्मि चौधरी, संरक्षक ओमप्रकाश गंगवार व प्रधानाचार्य उपासना शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर होनह...