संभल, मई 11 -- सम्भल। माध्यमिक विद्यालयों में अब उपस्थिति व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी हाजिरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को प्रतिदिन निर्धारित समय के भीतर पोर्टल पर उपस्थिति अपडेट करनी होगी। यह भी पढ़ें- अनुपस्थिति पर नजर रखेंगे शिक्षक और अधिकारीनई व्यवस्था के निर्देश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाए। यदि कोई शिक्षक अनुपस्थित रहता...