लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी में सरकारी माध्यमिक संस्कृत स्कूलों में अब हर शनिवार आनंदमय दिवस मनाया जाएगा। जिसमें छात्रों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज, निबंध लेखन के साथ-साथ स्थानीय ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। दूसरे सरकारी स्कूलों की तरह ही प्रतिदन इन स्कूलों में भी समाचार पत्र विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा।यह निर्देश उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव ओपी त्रिपाठी ने दिए। राजधानी में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि संस्कृत स्कूलों के विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस पोर्टल पंख पर पंजीकृत कराया जाए। मिशन पहचान के तहत प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार एक विद्यार्थी से सूचना पट्ट पर संस्कृत में सुविचार लिखवाया जाए और उसकी व्याख्या कराई जाए। माह के अंत में सर्वश्रेष्ठ सुविचार लिखने व...