हल्द्वानी, दिसम्बर 25 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला नैनीताल के माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन श्री दुर्गादत्त कपिलाश्रमी उत्तर मध्यमा संस्कृत विद्यालय में किया गया। चुनाव प्रभारी डॉ. राजेंद्र भट्ट के नेतृत्व में निर्विरोध रूप से नए पदाधिकारियों का चयन हुआ। कुलदीप पंत को जिलाध्यक्ष, मोहन चन्द्र भट्ट को उपाध्यक्ष, कीर्तिचन्द्र कलौनी को महामंत्री, डॉ. कैलाश चन्द्र सनवाल को कोषाध्यक्ष, डॉ. प्रकाशचन्द्र रूबाली को मीडिया प्रभारी, डॉ. नारायण दत्त थुवाल को सह मीडिया प्रभारी चुना गया। संरक्षक पदों पर भारत भूषण पांडे, वंदना तिवारी, केसी जोशी, मनोज पांडे को मनोनीत किया गया। सदस्यों के रूप में कंचन डालाकोटी, दिनेश चन्द्र तिवारी, राकेश गुणवंत, मनोज पांडे, चन्द्र बल्लभ बेलवाल को शामिल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...