एटा, सितम्बर 7 -- माध्यमिक शिक्षा विभाग में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की यू-डायस प्लस पोर्टल पर अपार आईडी बनाने का कार्य पिछड़ रहा है। दो सितंबर को प्रदेश स्तर पर हुई समीक्षा बैठक में प्रगति कम होने पर नाराजगी जताई। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने डीआईओएस डा. इंद्रजीत प्रजापति को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग को लिखे पत्र में बीएसए ने बताया है कि 564 संचालित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कॉलेज में 1,33,604 अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की यू-डायस प्लस पोर्टल पर अपार आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष में दो सितंबर तक माध्यमिक शिक्षा विभाग में 82,159 छात्र-छात्राओं की पोर्टल पर अपार आईडी बनाने का कार्य हो सका है। इसके बाद भी विभाग में 61.49 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाया जाना शेष है। इसमें 25 राजक...