लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉप करने वाले छात्राओं और उनके अभिभावक से दूरभाष पर बात कर बधाई दी है। साथ ही कहा है कि ऐसी सफलता मेहनत और अनुशासन से ही हासिल होती है। गुलाब देवी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और छात्रों की मेहनत ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, नकलविहीन एवं समयबद्ध रही, जो शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। यह भी पढ़ें- UP Board 10th, 12th results: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में किन जिलों ने मचाया धमाल, जानें लखनऊ-कानपुर का क्या रहा हाल यह भी पढ़ें-...