बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से जारी हैं। बुधवार को परीक्षा का हाल देखने स्वयं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी पहुंची। निरीक्षण के दौरान उन्हें कहीं कोई खामी नहीं मिली। बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा में 40,221 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 36,795 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 3,426 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुये। प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट की संगीत गायन एवं वादन की परीक्षा कराई गई। इन दोनों विषय की परीक्षा के लिए 298 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 293 ने परीक्षा दी और पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट समाजशास्त्र एवं रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। इन दोनों विषयों की परीक्षा...