रामगढ़, अगस्त 21 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद और संयुक्त सचिव कुंवर सिंह पहान ने शुक्रवार को पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुल्ही व रजरप्पा का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, पेयजल एवं स्वच्छता सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। तथा विधार्थियों से संवाद कर पठन-पाठन व शिक्षा की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पीएम श्री योजना के तहत चयनिय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ साथ आधारभूत संरचना एवं उपलब्ध संसाधनों को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित कि...