शामली, अक्टूबर 29 -- शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) की एक बैठक मंगलवार को वीवी इंटर कॉलेज में जिलाध्यक्ष कैप्टन रजनीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद शामली की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। मंगलवार को घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में प्रधानाचार्य एसके आर्य, डॉ. रुचिता ढाका और डॉ. नीरा सिंह को मनोनीत किया गया। जिलामंत्री के रूप में जिया-उल-हक अंसारी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, कार्यकारी मंत्री देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, संयुक्त मंत्री अजय मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष प्रधानाचार्या डॉ. पूजा मलिक, महिला उपाध्यक्ष डॉ. गीता सिंह और मुन्नी सिंह, महिला मंत्री मधुबाला को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त केपी मलिक, रमेश चंद्...