पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने सतीश चंद्र गंगवार के साथ डीएम से मुलाकात की। डीएम को बताया कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के कई विद्यालयों में फरवरी माह का वेतन जो 28 फरवरी तक मिल जाना चाहिए था। अनुदान के अभाव में नहीं मिल पाया है। होली और ईद जैसे अवसरों पर इस असुविधा हो रही है। इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को नहीं थी। होली की भांति ईद का पर्व भी बिना वेतन मिले मनाने की संभावना है। डीएम को अवगत कराया कि डीआईओएस ने अनुदान के लिए 11 मार्च को पत्र भेजा है। शिक्षक संघ की ओर से आग्रह किया गया कि फरवरी माह का वेतन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में दिलाने की कार्रवाई की जाए। डीएम ने शीघ्र वेतन देने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...