अंबेडकर नगर, अप्रैल 10 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विभिन्न मांगों के समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान तीन सूत्री मांग पत्र डीआईओएस को सौपा। ज्ञापन में एनपीएस खातों में राज्यांश सहित व्याज को अद्यतन अपडेट करने, एनपीएस से पुरानी पेंशन योजना में शामिल शिक्षकों की एनपीएस राशि को जीपीएफ में जमा करने तथा आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के विकल्प पत्र को समयबद्ध रूप से भरवाकर निदेशालय को प्रेषित करने की मांग की गई है। धरने में संघ जिला मंत्री अबूजर अंसारी, अजय द्विवेदी, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, संजय तिवारी, डॉ केपी राय, धर्मेन्द्र सिंह, पन्नालाल सरोज, उपेन्द्र सिंह, अजय सिंह, आनंद सिंह, जावेद खान, मोइनुद्दीन, रमा...