आगरा, मई 31 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा कासगंज समेत प्रदेश के 12 जनपदों में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों सम्मान किया गया। शिक्षक नेताओं ने समारोह के दौरान शिक्षक एकता पर जोर दिया। शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण में माध्यमिक शिक्षक संघ के संघर्ष के बारे में भी जानकारी दी गई। शहर में गत शनिवार को आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि व पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा हमेशा ही शिक्षकों के हित के लिए संघर्ष किया है। शिक्षकों के हित के लिए शिक्षक संघ हमेशा खड़ा है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता नेता शिक्षक दल व सभापति प्रश्न एवं संदर्भ समिति ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने की। यह भी पढ़ें- सम्मानित किए गए पदोन्नति व सेवानिवृत्त बीईओ सम्मान समारोह में पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन, ...