गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गोरखपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अजीत सिंह से मुलाकाता कर जिले के शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह व संयोजन जिला मंत्री डॉ शोभित श्रीवास्तव ने की। ज्ञापन में मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों को जलपान के लिए निर्धारित भत्ते का भुगतान, अधियाचन के कारण नेहरू इंटर कॉलेज चौरी चौरा, इंटर कॉलेज खानिमपुर सहित विभिन्न विद्यालयों का वेतन, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं का अप्राप्त एरियर सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शीघ्र ही इन समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधि मंडल में जगतारण शरण, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, द...