शामली, अप्रैल 16 -- शामली। गुरूवार को माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराइ गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद त्यागी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों मुकेश कुमार और निर्दाेष कुमार तथा शामली के जिलाध्यक्ष कैप्टन रजनीश कुमार के साथ वीवी इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज और देशभक्त इंटर कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद त्यागी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों के सतत संघर्षों से अर्जित की गई उपलब्धियां एक-एक करके हमसे छीनी जा रही हैं। पहले पेंशन छीनी गई, उसके बाद माध्यमिक शिक्षक सेवा चयन आयोग का गठन समाप्त कर दिया गया, जो शिक्षकों के लिए हितकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि धारा 21 और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग का समाप्त होना शिक्षकों के भविष्य और सेवा सुरक...