गोरखपुर, जुलाई 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) की जिला इकाई की बैठक शनिवार को दाउदपुर स्थित शिविर कार्यालय में जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला मंत्री शतांशु राय ने किया। बैठक में जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों की रक्षा और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने पर सहमति जताई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व जिलाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश चंद्र चौधरी, जिला संगठन मंत्री तेज प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राम प्र...