जौनपुर, मार्च 31 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने की। इस दौरान शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में बोर्ड परीक्षा के दौरान कई मूल्यांकन केंद्रों पर जलपान की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। शिक्षकों ने मांग की कि भविष्य में ऐसे केंद्रों को मूल्यांकन केंद्र न बनाया जाए, जहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न हों। प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने नवीन पेंशन योजना से पुरानी पेंशन योजना में स्थानांतरण के दौरान शिक्षकों की कटौती राशि को उनके जीपीएफ खातों में भेजने की प्रक्रिया तेज करने की मांग उठाई। साथ ही बचे हुए विद्यालयों की पत्रावलियां जल्द भेजने की अपील की। कहा कि संगठन इस कार्य को 31 मार्च तक पूरा कराने के लिए जिल...