बेगुसराय, सितम्बर 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में रविवार को जिला सचिव मंडल, जिला कार्य समिति, प्रखंड सचिव , अनुमंडल सचिव की एक बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमानंद चौधरी ने की। निर्णय लिया गया कि जिले के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की समस्याओं का सर्वे एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का सदस्यता अभियान 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद राय को जीत दिलाने का संकल्प लिया गया। डॉ सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों की समस्या को सदन में पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा। बैठक में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ बेगूसराय के सचिव रणजीत कुमार, सदस्य राज्य कार्य समिति डॉ सुदर्शन क...