प्रयागराज, अप्रैल 29 -- वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय में हुई वार्ता के बाद गुरुवार को प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रतिनिधिमंडल ने एनपीएस से ओपीएस परिवर्तन, मिसिंग राशि और एनपीएस अपडेट जैसी समस्याएं उठाईं। अधिकारी ने बताया कि 426 में से 276 शिक्षकों की राशि खातों में भेजी जा चुकी है और शेष मामलों के निस्तारण के लिए 15 कार्य दिवस का समय मांगा गया है। आश्वासन मिलने पर संगठन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए फिलहाल धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक करेंगे धरना - प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...