बस्ती, मई 2 -- बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दोपहर एक बजे से धरना प्रदर्शन करेगा। धरना प्रदर्शन की प्रमुख मांगों में चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 एवं 21 की वापसी, पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान, 22 मार्च 2016 की राजाज्ञा से आच्छादित एवं विनियमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ, एनपीएस से जीपीएफ में सम्मिलित हुए शिक्षकों की धनराशि जीपीएफ में जमा करने सहित अन्य मांगों को उठाया जाएगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विकास भट्ट ने दी। उन्होंने बताया कि इस धरने का नेतृत्व गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी करेंगे। यह भी पढ़ें- शिक्षक संघ का धरना आज, पुरानी पेंशन बहाली की मांग धरने ...