हाजीपुर, मई 11 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र परीक्षा नियंत्रक (विविध) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्टेट) 2025 का रिजल्ट कार्ड का वितरण 13 मई से 21 मई 2026 तक एसएमएस इंटर स्कूल दिग्घी हाजीपुर में किया जाएगा। रिजल्ट कार्ड का वितरण पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि वितरण की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वितरण के लिए कर्मियों और शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। बिना वैद्य पहचान पत्र के अथवा किसी अन्य व्यक्ति को रिजल्ट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया जायेगा। यह भी पढ़ें- माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का अंक पत्र कल से मिलेगा रिजल्ट कार्ड वितरण के क्रम में अभ्यार्थियों की ओर से दिए गए प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त वैद्य प्रमाण पत्र की ...