खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के माध्यमिक व प्लस टू स्कूलों में स्टूडेंटस की पुनरीक्षित नामांकन शुल्क की सूची बोर्ड पर चिपकाने का निर्देश एचएम को डीईओ ने दिया है। साथ ही डीईओ ने निर्धारित शुल्क ही स्टूडेंटस से लेने का सख्त हिदायत दी है। जानकारी के अनुसार माध्यमिक स्कूलों में नामांकन शुल्क कुल 120 रुपए निर्धारित है। जबकि उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए शुल्क भी 120 है। साथ ही रसीद भी देना है। नामांकन शुल्क का विवरण स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर व स्कूल के बाहर चस्पा करने का निर्देश एचएम को दिया गया है। डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने कहा कि एससी व एसटी स्टूडेंटस से शिक्षण शुल्क व विकास शुल्क नहीं लेना है। सभी शुल्क वर्ग नौवीं से 11वीं में नामांकन के समय व वर्ग 10वीं व 12वीं में सत्रारंभ के समय लिए जाएंगे। वहीं परिचय शुल्क केवल नौंव...