बरेली, मार्च 25 -- ‎बरेली। माध्यमिक विभाग की वार्षिक पत्रिका प्रबोधन 2026 के संस्करण में वेदोज्जीवनी हायर सेकेंडरी स्कूल, आलमगिरीगंज के विज्ञान शिक्षक संतोष कुमार उपाध्याय का बिल्डथान विषय पर लेख छपा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि मानव सभ्यता का इतिहास ज्ञान के प्रयोग और नवाचार का इतिहास भी है। बिल्डथान एक शैक्षिक दर्शन है, जिसमें विद्यार्थी सीखते ही नहीं बल्कि निर्माण भी करते हैं और समाधान प्रस्तुत करते हैं ज्ञात हो पत्रिका का विमोचन 24 मार्च को हुआ है। हरीश बाबू शर्मा, मुनीश अग्निहोत्री, अरविन्द कुमार, सुनील सक्सेना मिलन, डॉ. सुबोध अस्थाना, मीनाक्षी अस्थाना आदि शिक्षक साथियो ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...