अररिया, मई 11 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के मध्य सह माध्यमिक विद्यालय डाला का अज्ञात चोरों द्वारा कम्प्यूटर, कीबोर्ड, मोटर, रसोई का बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका चिंता देवी ने पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करायी है। दर्ज मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने उल्लेख किया है कि बीते 09 मई को दिन में करीब साढ़े 12 बजे मैं विद्यालय बंद कर अपने घर डाला आ गयी थी। 11 मई सुबह जब वे विद्यालय आयी तो विद्यालय का ग्रील टूटा हुआ पाया। साथ ही विद्यालय से कम्प्यूटर, पिंटर, रसोई का बर्तन, एम्पलीफायर आदि सामान गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्...