मथुरा, मार्च 16 -- मथुरा। मांट में बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में क्षेत्रीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर के खेल कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजेश चौधरी ने सरस्वती पूजन से किया। इसमें विधायक ने प्रादेशिक स्पर्धाओं में अंजना, आरके व चांदनी तथा मंडलीय स्पर्धाओं में नीलम, आयुषी एवं रूबी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ट्रॉफी एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल अंजना, राजकुमार एवं कृष्णा को भी मंच पर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि मांट के बच्चों ने राज्य व मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। खेल आत्मविश्वास, टीम भावना एवं नेतृत्व क...