पीलीभीत, अप्रैल 6 -- पीलीभीत। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों की हाजिरी ऑनलाइन नही लगवाई जा रही है, जिससे सरकारी नियम का उल्लघन हो रहा है। जनपद भर में राजकीय, सहायता प्राप्त और स्व वित्तपोषित विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जहां पर कक्षा छह से लेकर 12 तक की पढ़ाई होती है। शासन के निर्देश हैं कि बच्चों की ऑनलाइन अटेंडेंस ली जाए। इसके लिए थम इंप्रेशन की मशीन लगवाई जाए। मगर जनपद के माध्यमिक स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं ली जा रही है, जिससे नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। विभागीय अधिकारी और डीआईओएस भी नियमों को पालन करने में असहाय प्रतीत हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों की मैन्युअल हाजिरी ली जा रही है। इन स्कूलों के शिक्षकों की भी मैन्युअल हाजिरी लग रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...