जहानाबाद, फरवरी 23 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। अरवल में सोमवार को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। प्रथम पाली 9:30 पूर्वाहन से 12:45 अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 2:00 अपराड्न से 5:15 बजे अपराहन तक निर्धारित है। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के प्रथम पाली में कुल विद्यार्थियों की सख्या 9032 के विरुद्ध 8766 उपस्थित एवं 266 अनुपस्थित पाये गये। वहीं द्वितीय पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 6404 के विरूद्ध 6241 उपस्थित एवं 163 अनुपस्थित पाये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.