माध्यमिक के 40 स्कूलों को नोटिस, मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी
फिरोजाबाद, अगस्त 24 -- माध्यमिक स्कूलों द्वारा छात्रों को यू डायस पोर्टल पर प्रमोट न करने को शिक्षाधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। हिन्दुस्तान ने इस खबर को सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद में जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन दर्जन से ज्यादा स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। वहीं मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी भी दी है। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों का यू डायस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। छात्रों को हर वर्ष कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद में अगली कक्षा में पहुंचने के बाद यू डायस पोर्टल पर भी प्रमोट करना पड़ता है, लेकिन कई हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज इसमें लापरवाही कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडे ने सख्त रुख अपनाते हुए स्कूलों को चेतावनी नोटिस जारी किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.