माध्यमिक के विद्यार्थी रोबोटिक्स एआई, डिजाइन में होंगे दक्ष
बरेली, मई 11 -- प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कक्षा नौ से 12 तक के छात्र अब एआई, रोबोटिक्स, डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स और ई-व्हीकल जैसी उभरती तकनीकों की पढ़ाई के साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे। इसके लिए टाटा समूह की नेल्को नेटवर्क प्रोडक्ट लिमिटेड के सहयोग से प्रदेश के 150 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में ड्रीम स्किल लैब स्थापित की जाएंगी। कैबिनेट ने माध्यमिक शिक्षा विभाग और नेल्को नेटवर्क के बीच एमओए को मंजूरी भी दे दी है। इस परियोजना में 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें 68 प्रतिशत लागत नेल्को और 32 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। साथ ही पांच वर्षों तक प्रशिक्षकों का मानदेय भी नेल्को द्वारा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.