कटिहार, सितम्बर 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के माध्यमिक सह उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की असमान उपलब्धता का असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। कई विद्यालयों में माध्यमिक स्तर पर गणित समेत कुछ विषयों के शिक्षक नहीं हैं, जबकि उसी परिसर में प्लस टू स्तर पर संबंधित विषय के शिक्षक तैनात हैं। इसके बावजूद माध्यमिक की कक्षाओं में उनकी सेवाएं नियमित रूप से नहीं ली जा रही हैं। विद्यालय प्रधानों के फीडबैक में यह समस्या सामने आने के बाद उपलब्ध योग्य शिक्षकों का जरूरत के अनुसार दोनों स्तरों पर उपयोग करने के लिए स्पष्ट विभागीय दिशा-निर्देश की मांग उठने लगी है। सबसे अधिक परेशानी गणित को लेकर बताई जा रही है। जिले के कई उच्च विद्यालयों में नौवीं-दसवीं के लिए गणित के विषय शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। दूसरी ओर उन्हीं विद्यालयों मे...