मधुबनी, दिसम्बर 22 -- मधुबनी,एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नवमी एवं 11वीं कक्षा में नामांकित छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गयी। 11वीं अर्धवार्षिक परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को जिला के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। इस अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 11वीं कक्षा में नामांकित केवल छात्राएं ही परीक्षा में शामिल हुई। नवमी की अर्धवार्षिक परीक्षा 18 दिसंबर से शुरू हुई थी एवं 20 दिसंबर को समाप्त हो गयी। 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू हुई एवं 22 दिसंबर को समाप्त हुई। 22 दिसंबर को एक ही पाली की परीक्षा आयोजित की गई थी।परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली के 11वीं की गृह विज्ञान की अर्धवार्षिक परीक्षा म...