सहारनपुर, अप्रैल 2 -- सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवक और उसके परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने हंगामा भी किया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहहल्ला माधो विहार कालोनी निवासी प्रदीप गर्ग ने दर्ज कराए मामले में बताया कि 30 मार्च की रात को साढ़े 11 बजे उनके पड़ोसी प्रमोद, विनोद, अक्षित, तनिष्क उनके घर में घुस आए और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इसके साथ ही लात घुसों से पिटाई करते हुए हंगामा किया। शोर-शराबा होने पर अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के चंगुल से पीड़ित परिवार को छुड़वाया। प्रदीप का कहना है कि मारपीट में उनके परिजन घायल हो गए। आरोपी जाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलि...